Educationउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़टीईटी अपडेट

​शिक्षकों के संघर्ष की बड़ी जीत: सुप्रीम कोर्ट में खुली सुनवाई के लिए रिव्यू पिटीशन स्वीकार, ‘छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ’ ने जताया योगी सरकार का आभार

प्रवक्ता कॉम 3 मई 2026
​रायपुर/लखनऊ:
​अक्टूबर 2025 में गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से शुरू हुआ शिक्षकों के हक का सफर अब सफलता के निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है। छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम श्री वीके सिंह सौंपे गए ज्ञापन जिसे माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्य फाइल में संधारित किया गया था उनके सकारात्मक हस्तक्षेप का सुखद परिणाम सामने आया है।
​सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सफलता
​माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के विषय पर संज्ञान लेते हुए जो रिव्यू पिटीशन (Review Petition) सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी, उसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले की ओपन हियरिंग (खुली सुनवाई) होगी, जिसकी अगली तिथि 13 मई 2026 निर्धारित की गई है।
​यह निर्णय देश भर के उन लाखों शिक्षकों के लिए संजीवनी के समान है जो योग्यता और अनुभव के बावजूद तकनीकी नियमों के फेर में फंसे थे।
अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद और साधुवाद

Join WhatsApp


​संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बनाफर ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा:
​”माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने न केवल हमारी पीड़ा सुनी, बल्कि उसे उच्चतम स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button