Breaking NewsEducationछत्तीसगढ़डीपीआई

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में त्योहारों और शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Join WhatsApp

नवा रायपुर प्रवक्ता. कॉम 21 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों (विंटर वेकेशन) की आधिकारिक तिथियों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में उप सचिव द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

​स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त (एडेड), गैर-अनुदान प्राप्त (प्राइवेट) स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. कॉलेजों में कुल 15 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।

छुट्टियों की समय-सारणी इस प्रकार है:

दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक (कुल 05 दिन)।

दीपावली अवकाश: 06 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक (कुल 05 दिन)।

शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक (कुल 05 दिन)।

​यह आदेश 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक के शिक्षण सत्र के लिए लागू होगा। विभाग ने इस आदेश की प्रतिलिपि राज्य के सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों, लोक शिक्षण संचालनालय और संबंधित बोर्ड अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button