Breaking Newsडीपीआई

वीएसके ऐप में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने पर सभी 33 जिला शिक्षा अधिकारी को कड़ी चेतावनी; 3 दिन में प्रविष्टि न होने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 4 नवंबर 2026

Join WhatsApp

लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को एक सख्त निर्देश जारी किया गया है। वीएसके ऐप के माध्यम से कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं किए जाने के मामले को संचालनालय ने बेहद गंभीरता से लिया है।

​संचालनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, गत 16 अक्टूबर 2026 को पत्र भेजकर संलग्न गूगल शीट में कर्मचारियों की जानकारी की प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए थे, जिसे आज दिनांक तक पूरा नहीं किया गया है। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत कदाचार माना गया है।

​तीन दिनों के भीतर प्रविष्टि का अल्टीमेटम

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संलग्न गूगल शीट में आवश्यक प्रविष्टि आगामी 03 दिवस के भीतर सुनिश्चित करें। यदि निर्धारित समय सीमा में यह कार्य पूरा नहीं किया जाता है, तो यह माना जाएगा कि संबंधित अधिकारी शासन के प्रति निष्ठावान नहीं हैं।

​अनुशासनहीनता पर होगी कड़ी कार्रवाई

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक व कर्मचारियों की वीएसके ऐप में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न होने के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। समयावधि बीतने के बाद उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव सीधे शासन को प्रेषित कर दिया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button