Breaking Newsछत्तीसगढ़भारत की जनगणना 2027

कलेक्टर प्रगणक बन खुद निकले जनगणना करने डाटा सुरक्षा और गोपनीयता का दिया भरोसा

प्रगणक से मोबाइल लेकर स्वयं एक मकान मालिक के घर पहुंचे और मकान गणना सबंधित सभी जानकारी लेकर डिजिटल गणना पूरा किया। ,जानकारी गोपनीय रहने  लोगों को दिलाया भरोसा


बलौदा बाजार भाटापारा प्रवक्ता.कॉम, 9 अप्रैल 2026

Join WhatsApp

भारत सरकार जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना 2026 के प्रथम चरण अंतर्गत बलौदाबाजार जिले में 1 मई से मकान सूचीकरण और गणना कार्य संचालित है। प्रगणक घर- घर जाकर डिजिटल गणना कर रहे हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम मुण्डा में प्रगणको द्वारा किये जा रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणक से मोबाइल लेकर स्वयं एक मकान मालिक के घर पहुंचे और मकान गणना सबंधित सभी जानकारी लेकर डिजिटल गणना पूरा किया।
कलेक्टर श्री शर्मा ने मकान मालिक कार्तिक राम साहु  को बताया कि भारत सरकार जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार पूरे देश में जानगाना का कार्य चल रहा हैं. इसमें प्रथम चरण में मकानों क़ी गणना क़ी जा रही हैं जिसमें प्रगणक घर- घर जाकर जानकारी अवश्यक जानकारी लेकर डिजिटल गणना पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो भी जानकारी प्रगणको को बेझिझक दें, यह  पूरी तरह गोपनीय रहेगा। आधार कार्ड, पेन कार्ड या कोई ओटीपी क़ी जरुरत नहीं है। उन्होंने प्रागणको से गणना कार्य के सम्बन्ध में पूछ ताछ। प्रगणको ने बताया कि उनके एचएलबी में 348 मकानों क़ी गणना हो गई हैं।


इसी तरह कलेक्टर शर्मा ने बलौदाबाजार के वार्ड 19 स्थित कान्हा विहार में प्रगणकों द्वारा किये जा रहे गणना कार्या का जायजा लिया। उन्होंने यहां प्रगणक द्वारा मकान मालिक चंद्रशेखर वर्मा एवं बिजय सराफ के मकान का डिजिटल गणना का अवलोकन किया। प्रगणको ने बताया कि अब तक 148 मकानों का गणना पूरा हो चुका हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button