R.S.S. NEWSमध्य प्रदेश

व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण संघ कार्य का लक्ष्य — दीपक विसपुते

अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक जी विसपुते ने कहा कि संघ कार्य का मूल लक्ष्य “मेन मेकिंग से नेशन बिल्डिंग” अर्थात श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि समय और परिस्थिति के अनुसार कार्यपद्धति में परिवर्तन संभव है, किन्तु संघ का लक्ष्य और विचार कभी नहीं बदलते।

शहडोल प्रवक्ता.कॉम 20 मई 2026

Join WhatsApp

शहडोल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालवा, मध्य भारत, महाकौशल एवं छत्तीसगढ़ प्रांतों से लगभग 383 शिक्षार्थी उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक जी विसपुते ने कहा कि संघ कार्य का मूल लक्ष्य “मेन मेकिंग से नेशन बिल्डिंग” अर्थात श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि समय और परिस्थिति के अनुसार कार्यपद्धति में परिवर्तन संभव है, किन्तु संघ का लक्ष्य और विचार कभी नहीं बदलते।

उन्होंने अपने उद्बोधन में जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम और अनुशासन को सर्वोपरि एवं अविकल्पनीय बताया। साथ ही वर्ग को साधना का केंद्र बताते हुए शिक्षार्थियों से साधक भाव से वर्ग में रहने का आव्हान किया।

वर्ग में विभिन्न जिलों एवं विभागों से आए शिक्षार्थी राष्ट्र जीवन, संगठनात्मक कार्यपद्धति, शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं को अधिक सक्षम और अनुशासित बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

वर्ग का प्रारंभ 18 मई 2026 से हुआ, जबकि समापन 07 जून 2026 को होगा। वर्ग के सर्वाधिकारी के रूप में सरदार जसविंदर सिंह ठकराल, वर्ग कार्यवाह के रूप में घनश्याम जी सोनी तथा वर्ग पालक के रूप में प्रेमशंकर जी सिदार दायित्व निभा रहे हैं। उद्घाटन सत्र राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और प्रेरणादायी वातावरण के मध्य सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button