छत्तीसगढ़जन्म दिन विशेष

राजिम में महाराणा प्रताप जयंती की धूम: विधायक रोहित साहू ने ₹15 लाख और नपा अध्यक्ष ने 20 डिसमिल जमीन की घोषणा की

केसरिया रंग में रंगा राजिम: भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह

रायपुर/राजिम | 19 जून 2026

Join WhatsApp

​राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ (रहटादाह, पंजीयन क्रमांक 1282) के तत्वावधान में उप समिति राजिम में प्रदेश स्तरीय ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती’ का भव्य आयोजन अत्यंत उल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवमयी अवसर पर समाज को सशक्त बनाने के लिए राजिम विधायक रोहित साहू द्वारा सामाजिक भवन निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की राशि और नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष महेश यादव द्वारा 20 डिसमिल जमीन देने की बड़ी घोषणा की गई है।

शोभायात्रा में गूंजे जयकारे, केसरिया रंग में रंगा राजिम नगर

​महासभा के प्रचार सचिव एवं मीडिया प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती समारोह के अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही युवा मंडल के नेतृत्व में युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी गरिमामई ढंग से संपन्न हुआ।

​शाम 5:00 बजे कार्यक्रम स्थल ‘यादव धर्मशाला’ से भव्य और विशाल शोभायात्रा की शुरुआत हुई। कतारबद्ध होकर हाथों में केसरिया ध्वज थामे, डीजे और पारंपरिक धूमल की थाप पर थिरकते और आतिशबाजी करते हुए युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। नगर के प्रमुख चौराहों पर राजपूत समाज के युवाओं ने तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए। रथ पर सवार महासभा के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ पूरी शोभायात्रा “महाराणा प्रताप” और “भगवान श्री राम” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठी। नगर भ्रमण के पश्चात शोभायात्रा वापस मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां समारोह का विधिवत समापन हुआ।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति

​समारोह के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय रोहित साहू थे, जिन्होंने राजपूत समाज की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रुपये की विकास राशि देने की मंच से सहर्ष घोषणा की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष महेश यादव ने भवन निर्माण के लिए 20 डिसमिल जमीन आवंटित करने का ऐतिहासिक ऐलान किया।

​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के हस्तशिल्प विकास कला बोर्ड की अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) श्रीमती शालिनी राजपूत भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस ने की।

छत्तीसगढ़ की सभी 37 उप-समितियों ने दर्ज कराई उपस्थिति

​मीडिया प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि इस राज्य स्तरीय भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से सभी 37 उप-समितियों के राजपूत सामाजिक बंधु भारी संख्या में सपरिवार राजिम पहुंचे थे।

​राजिम उप-समिति द्वारा की गई उत्कृष्ट भोजन व्यवस्था, भव्य मंच और अनुशासित शोभायात्रा की केंद्रीय पदाधिकारियों ने जमकर सराहना की। सफल आयोजन के लिए राजिम उप-समिति को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में मुख्य रूप से:

  • ठाकुर बजरंग सिंह बैंस (केंद्रीय अध्यक्ष, महासभा)
  • ठाकुर नरेंद्र सिंह राजपूत (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
  • पंकज कुमार भुवाल (उपाध्यक्ष)
  • नीरज सिंह क्षत्रिय (कोषाध्यक्ष)
  • अशोक ठाकुर (महासचिव)
  • सत्येंद्र राजपूत (सह सचिव), घनश्याम सिंह चौहान (उपसचिव)
  • अजय ठाकुर (संगठन सचिव)
  • डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर (प्रचार सचिव व मीडिया प्रभारी)
  • श्रीमती रश्मि सिंह (महिला अध्यक्ष), श्रीमती मधुबाला ठाकुर (महिला सचिव)
  • अनुराग सिंह (युवा अध्यक्ष) एवं महेंद्र सिंह (युवा सचिव) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button