छत्तीसगढ़ में दशहरा अवकाश – घर से दूर रहने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों में घर जाने की खुशी , 17 से 21 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल एस आईआर ड्यूटी ने बढ़ाई शिक्षकों की टेंशन

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 16 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्र-छात्राओं और खासकर अपने गृह जिलों से दूर दूसरे जिलों में पदस्थ शिक्षकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदानित विद्यालयों में विजय दशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। तय शेड्यूल के मुताबिक कल यानी 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक लगातार 5 दिनों के लिए स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। इस लंबी छुट्टी के ऐलान से उन शिक्षकों के चेहरों पर खासी खुशी नजर आ रही है जो अपने घर-परिवार से मीलों दूर रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अवकाश के विवरण

दशहरा अवकाश
स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, दशहरा पर्व के लिए 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक कुल 5 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद स्कूल 22 अक्टूबर को पुनः खुलेंगे।
शिक्षकों और विद्यार्थियों में क्यों है खुशी?
जो शिक्षक अपने मूल निवास स्थान से दूर दराज के जिलों या ग्रामीण अंचलों में पदस्थ हैं, वे इन 5 दिनों की छुट्टियों में अपने घर अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे। लगातार पांच दिनों का अवकाश मिलने से उन्हें आवागमन और परिवार के साथ वक्त बिताने का पर्याप्त समय मिल रहा है।
अन्य त्योहारों की छुट्टियां (दीपावली और शीतकालीनदीपावली अवकाश
शिक्षा विभाग के पूर्व आदेश के तहत दीपावली पर 6 से 10 नवंबर तक छुट्टी तय थी, जिसे हाल ही में संशोधित करते हुए 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक (कुल 6 दिन) करने की घोषणा सामने आई है
शीतकालीन अवकाश
साल के अंत में 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक 5 दिनों का शीतकालीन अवकाश रहेगा।गा। त्यौहार की उमंग और राहत घर से दूर रहकर बच्चों का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों का कहना है कि लगातार पांच दिनों की यह छुट्टी मानसिक थकान को दूर करने और परिवार के साथ सांस्कृतिक व पारंपरिक रूप से जुड़ने का एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है। बच्चे भी विजयादशमी के उल्लास के साथ इन छुट्टियों का पूरा आनंद लेने के लिए तैयार हैं।





