1 अप्रैल 2027 से नए शिक्षा सत्र की शुरुवात की तैयारी 30 मार्च तक स्थानीय परीक्षा खत्म करने की बनेगी कार्ययोजना शिक्षा मंत्री के निर्देश पर डीपीआई ने जारी किया निर्देश

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 25 जून 2026
स्कूल शिक्षा मंत्री जी की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुक्रम में शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी आरंभ एकर दी है। इसके लिए समय-सीमा को तय किया गया है। परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को 31 जुलाई 2026 तक अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर विभाग के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।

इस कदम का मुख्य उद्देश्य
शैक्षणिक सत्र के भीतर परीक्षाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराना है ताकि आगामी सत्र प्रभावित न हो।
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की स्थानीय परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोक शिक्षण संचालनालय (छत्तीसगढ़) द्वारा राज्य के सभी संयुक्त संचालकों (शिक्षा संभाग) और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को इस संबंध में कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
1 अप्रैल 2027 से पहले संपन्न होंगी परीक्षाएं
संचालनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, स्कूल शिक्षा मंत्री की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में यह फैसला लिया गया है। राज्य के सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में स्थानीय परीक्षाओं के आयोजन से जुड़ी समस्त कार्यवाही 01 अप्रैल 2027 से पूर्व अनिवार्य रूप से संपन्न की जानी है।
31 जुलाई तक सौंपनी होगी रिपोर्ट
परीक्षाओं को सुचारू और समय पर संपन्न कराने के लिए विभाग ने समय-सीमा तय कर दी है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा से संबंधित संपूर्ण कार्ययोजना तैयार कर 31 जुलाई 2026 तक विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
शीर्ष अधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपि
लोक शिक्षण के संचालक द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा मंत्री के निज सहायक, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव (महानदी भवन), राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के संचालक और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के सचिव को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
इस कदम से यह साफ है कि विभाग सत्र के अंत में होने वाली परीक्षाओं को लेकर शुरू से ही गंभीर है, ताकि छात्रों के मूल्यांकन और नए सत्र की शुरुआत में किसी भी प्रकार का विलंब न हो।





