EducationPolicy newsमध्य प्रदेश

ई–अटेंडेंस में तकनीकी खामियों को दूर करने वेतन कटौती की समस्यों के निराकरण को लेकर आयुक्त लोक शिक्षण संचालक से मिले मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

भोपाल प्रवक्ता.कॉम

Join WhatsApp

10 जुलाई 2026

​मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ई-अटेंडेंस में आ रही तकनीकी समस्याओं और वेतन काटने संबंधी आदेशों को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का एक 31-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह से मिला। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में हुए इस संवाद में आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि उचित कारण होने पर किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा।

तकनीकी समस्याओं से अवगत कराया प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को बताया कि प्रदेश के अनेक विद्यालयों में अभी भी नेटवर्क कनेक्टिविटी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा, मानसूनी बाधा या पारिवारिक दुर्घटनाओं के कारण कई बार शिक्षक समय पर अटेंडेंस नहीं लगा पाते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें दोषी मानकर वेतन काटना अनुचित और अमानवीय है।

आयुक्त का आश्वासन: नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

चर्चा के दौरान आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने कहा:

वेतन नहीं कटेगा: यदि किसी शिक्षक के पास अटेंडेंस न लगा पाने का उचित कारण है, तो उनका वेतन नहीं काटा जाएगा। संकुल प्राचार्यों और आहरण वितरण अधिकारियों (DDOs) को भी निर्देश दिए जाएंगे कि वे बिना पुख्ता कारण के किसी का वेतन न रोकें।

ऐप होगा अपडेट: तकनीकी खामियों को दूकरने के लिए ‘शिक्षक ऐप’ को जल्द ही त्रुटिरहित बनाकर अपडेट किया जाएगा।

दंडित नहीं होंगे शिक्षक: विषम परिस्थितियों के कारण यदि कोई शिक्षक अटेंडेंस नहीं लगा पाता, तो उसे दंडित नहीं किया जाएगा।

​आयुक्त ने यह भी कहा कि यह बहुत प्रशंसनीय है कि आज की स्थिति में प्रदेश के 95 से 96 प्रतिशत शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अटेंडेंस लगा रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पदाधिकारी

वार्ता के समय संचालक के.के. द्विवेदी, संयुक्त संचालक राजेंद्र डेकाटे और विधि प्रकोष्ठ के अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के साथ राजीव शर्मा, विकास चौहान, श्रीमती संध्या नायक, नागेश पांडे, डॉ. रामकिशोर यादव, जितेंद्र सिंह चौहान, अशोक जाट, हीरा नरवरिया, दिनेश शुक्ला, शिशुपाल सिंह, उमेश श्रीवास्तव, चंद्रेश सिंह चौहान, दर्शन सिंह, राकेश पांडे, विनोद मालवीय, मनीष यादव, पुष्कर सिंगरौली, केपी यादव, सोहनलाल, अमित श्रीवास्तव, श्रीमती सुनीता जैन, ओंकार सिंह कुशवाहा, और नितेश आर्य आदि पदाधिकारी सम्मिलित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button