Breaking NewsEducationछत्तीसगढ़ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सचिवालय से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति आदेश जारी समग्र शिक्षा में बीआरसीसी की नियुक्ति आत्मानंद स्कूलों में प्रतिनियुक्ति सहित शिक्षकों के ट्रांसफर लिस्ट हो सकते हैं जारी

रायपुर प्रवक्ता कॉम 15 जुलाई 2026

Join WhatsApp


​नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों और नियुक्तियों को लेकर गहमागहमी तेज है। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन के करीब आते ही विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल की गति तेज कर दी है। एक ओर जहाँ राज्य में सामान्य स्थानांतरण पर रोक जारी है, वहीं ‘मुख्यमंत्री समन्वय’के माध्यम से की जा रही नियुक्तियाँ प्रशासनिक गलियारों में पहेली बनी हुई हैं।
​किनकी हुई प्रतिनियुक्ति और कौन बना क्या?
​स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी ताजा आदेशों में कई वरिष्ठ व्याख्याताओं और शिक्षकों को उनकी मूल पदस्थापना से हटाकर ‘प्रतिनियुक्ति’ (Deputation) पर महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ किया गया है।
​प्रमुख नियुक्ति


क्रमनाम एवं पदनामपूर्व पदस्थापनानवीन पदस्थापना (प्रतिनियुक्ति)
1श्री नूर मोहम्मद रिजवी (व्याख्याता)उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुरशा.उ.मा.वि. चिरखली, कसडोल
2श्रीमती प्रीति तिवारी (व्याख्याता)उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुरशा.उ.मा.वि. बल्दाकहार, कसडोल
3श्री विद्या भूषण शर्मा (व्याख्याता)उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुरशा.उ.मा.वि. सिरपुर, महासमुंद
4डॉ. सलीम जावेद (व्याख्याता)उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुरशा.उ.मा.वि. सोनारदेवी, कसडोल
5श्री करीम खान (व्याख्याता)उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुरशा.उ.मा.वि. टुंड्रा, कसडोल
6श्री गोपाल सिंह वर्मा (शिक्षक)सेजेस शा.पू.मा. शाला, अर्जुनी

​उच्च वर्ग शिक्षक गोपाल वर्मा बने आर सी सी

शिक्षा विभाग ने बलौदाबाजार जिले में समग्र शिक्षा में गोपाल सिंह वर्मा (शिक्षक) को ‘विकासखंड स्रोत समन्वयक’ (BRCC) के पद पर नियुक्त किया है। वर्मा को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल, स्वामी आत्मानंद शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अर्जुनी (विकासखंड बलौदाबाजार) से प्रतिनियुक्ति पर इस नए दायित्व में स्थानांतरित किया गया

सीएम समन्वय: ‘सब कुछ संभव’ की चर्चा
​एक ओर विभाग में आम शिक्षकों के लिए तबादले की प्रक्रिया बंद है, जिसके कारण हजारों शिक्षक अपनी पदस्थापना को लेकर परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर सीएम समन्वय के जरिए जिस तरह से शिक्षकों को मनचाही पदस्थापना या प्रशासनिक पद दिए जा रहे हैं, उससे विभाग में असंतोष के स्वर भी उठ रहे हैं। शिक्षकों के बीच यह चर्चा आम है कि “आम शिक्षकों के लिए रोक है, लेकिन सीएम समन्वय से सब कुछ संभव है।”
क्या जल्द आएगी तबादला सूची?
​राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कल विधानसभा का अंतिम दिन है, और सरकार सत्र के समापन से पहले या ठीक बाद में एक बड़ी तबादला सूची जारी कर सकती है। विभाग ने आज से ही जिस तरह से आदेश जारी करना शुरू किया है, उसे देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले 48 घंटों में शिक्षा विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button