Newsकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजसांसद संतोष पाण्डेय

सांसद संतोष पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात: ग्राम पोंडी को नगर पंचायत बनाने और ‘हनुमंत नगर’ नामकरण की उठी मांग

कवर्धा / रायपुर: प्रवक्ता.कॉम 21 जुलाई 2026

Join WhatsApp

क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के नेतृत्व में कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत पोंडी के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपते हुए ग्राम पोंडी को नगर पंचायत का दर्जा देने तथा इसका नाम बदलकर हनुमंत नगर’ करने की पुरजोर मांग की है।

क्यों बनना चाहिए नगर पंचायत ,ग्रामीणों ने सीएम से कहा

नगर पंचायत के लिए पात्रता और भौगोलिक महत्व: सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पोंडी वर्तमान में कबीरधाम जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल है और यह एक महत्वपूर्ण जंक्शन भी है। यहाँ से बिलासपुर और जबलपुर जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) गुजरता है। गाँव की कुल जनसंख्या लगभग 4,800 है। इन सभी मानकों के आधार पर यह क्षेत्र नगर पंचायत बनने के लिए पूरी तरह योग्य है, और आवश्यकता पड़ने पर इसमें समीपवर्ती गाँवों को भी शामिल किया जा सकता है।

ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि:

पोंडी ग्राम पंचायत का अपना एक समृद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यहाँ स्थित प्राचीन शीतला मंदिर और शिव मंदिर इस क्षेत्र की विशिष्ट पहचान हैं। इसके अलावा, गाँव के मुख्य चौक पर स्थापित हनुमान जी की विशाल प्रतिमा इसकी खूबसूरती और आस्था को और बढ़ाती है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही भावनाओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए इसका नाम बदलकर ‘हनुमंत नगर’ करने का आग्रह किया गया है।

मुख्यमंत्री का सकारात्मक आश्वासन:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों और सांसद की दोनों ही मांगों को गंभीरता से सुना और इस पर सकारात्मक कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री से मिले इस भरोसे के बाद सांसद, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया है।

​प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से रहे शामिल

​इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, सरपंच मिथला मोतीराम साहू, उपसरपंच मुकेश कुंभकार, संतोष साहू, बाबूराम यादव, रामावतार निषाद, भरत कुंभकार, सोनी गोस्वामी, सुशील यादव, रवि निषाद, शोभू साहू, जितेंद्र साहू, अमन पाली, राजकुमार मेश्राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button