EducationPolicy newsछत्तीसगढ़डीपीआई

छत्तीसगढ़ स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2025: DPI द्वारा भर्ती प्रक्रिया समाप्त, 38 पद आगामी भर्ती के लिए ‘कैरी फॉरवर्ड’

रायपुर: प्रवक्ता. कॉम 20 जुलाई 2026

Join WhatsApp

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण और स्पष्ट सूचना जारी की गई है। शासन की सहमति से स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

​डीपीआई के अनुसार जारी निर्देश में कहा गया है

कुल विज्ञापित पद और नियुक्तियां:

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक) के कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन 28.07.2025 को तथा विस्तृत विज्ञापन 03.10.2025 को जारी किया गया था। इन पदों के विरुद्ध कुल 62 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा चुकी है (जिसमें प्राथमिक के 21, उच्च प्राथमिक के 21 और माध्यमिक के 20 पद शामिल हैं)।

बचे हुए पदों की स्थिति: भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, अब स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक) के 29 और स्पेशल एजुकेटर (उच्च प्राथमिक) के 9—यानी कुल 38 रिक्त पदों को आगामी भर्ती के लिए अग्रणित (Carry Forward) कर दिया गया है।

विद्यालय आवंटन का निरस्तीकरण: इस निर्णय के परिणामस्वरूप, दिनांक 03-12-2025 को हुई स्पेशल एजुकेटर की काउंसलिंग में शामिल होने वाले जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान नहीं की गई थी, उनके लिए उस तिथि को किए गए विद्यालयों (शालाओं) का आवंटन पूरी तरह निरस्त माना जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button