Breaking NewsEducationअंतर्राष्ट्रीयक्रिकेटछत्तीसगढ़

10 वीं और 12 वीं के टॉपर्स छात्रों को छत्तीसगढ़ सरकार 10 मई को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला आईपीएल का मैच फ्री में दिखाएगी डीपीआई ने जारी किया निर्देश

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 3 मई 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ में 10 वीं और 12 वीं के टॉपर्स छात्रों को सरकार की तरफ से रायपुर शदीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 मई को होने ipl मैच 2026 को दिखाए जाने के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा निर्देश जारी किया गया है।

क्या लिखा है आदेश में

डीपीआई के निर्देश क्र०/विद्या / आईपीएल (IPL)/2026/164 प्रति.नवा रायपुर, दिनांक :- 03/05/2026

समस्त संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग छत्तीसगढ़ ।समस्त जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़।

विषयः- 10वीं एवं 12वीं के मेरिट में आये विद्यार्थियों को 10 मई 2026 का आईपीएल (IPL) का मैच दिखाये जाने विषयक।

संदर्भः- संचालक, जनसम्पर्क विभाग द्वारा दिनांक 03.05.2026 को दिये गये निर्देशानुसार।

उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित निर्देश के अनुक्रम में 10वीं एवं 12वीं के मेरिट में आये विद्यार्थियों को 10 मई 2026 का आईपीएल (IPL) का मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम नवा रायपुर में दिखाया जाना है।

तदानुसार संबंधित विद्यार्थियों को 01 शिक्षक के साथ एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर में दिनांक 10.05.2026 को सुबह 10.00 बजे पहुँचाने की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेगे।

रायपुर इस साल मई ने दो मैच होंगे

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के 2 मैच खेले जाएंगे। ये दोनों मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के होंगे, जो 10 और 13 मई 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

मैच का विवरण:

  • 10 मई 2026: RCB बनाम मुंबई इंडियंस (MI)
  • 13 मई 2026: RCB बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) [1, 2]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button