छत्तीसगढ़: सहायक शिक्षक (LSAT26) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी

रायपुरए प्रवक्ता. कॉम 24जुलाई 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक के पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT26) के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा विवरण
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 24.07.2026 (शुक्रवार)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21.08.2026 (सायं 5:00 बजे तक)
त्रुटि सुधार की अवधि: 22.08.2026 से 24.08.2026 (सायं 5:00 बजे तक)
परीक्षा की संभावित तिथि: 11.10.2026 (रविवार)
परीक्षा का समय: पूर्वाह्न 10:00 से 12:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि: 05.10.2026 (सोमवार)
परीक्षा केंद्र: 16 जिला मुख्यालयों में
शुल्क भुगतान और वापसी नियम
- परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के जो स्थानीय निवासी अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस (रि फंड) कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था।
आधिकारिक वेबसाइट:
इस संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट्स vyapamcg.cgstate.gov.in या [https://cgssb.cgstate.gov.in](https://cgssb.cgstate.gov.in) पर उपलब्ध है।





