छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में बड़ा ऐलान: DA और पदोन्नति समेत कई मांगों को लेकर 1 अक्टूबर को होगी आक्रोश रैली
शिक्षकों की सेवा गणना नियुक्ति तिथि से की जाए, 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त हो और पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए।
रायपुर प्रवक्ता कॉम 24 अगस्त 2026
राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट स्थित टाउन हॉल (सभा कक्ष) में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य भर से आए पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया, जहां संगठन की मजबूती, आगामी आंदोलनों और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बड़े निर्णय लिए गए।
बैठक में लिए गये प्रमुख निर्णय:

सेवानिवृत्त पदाधिकारियों का सम्मान:
बैठक के दौरान पूर्व एवं हाल ही में सेवानिवृत हुए प्रदेश पदाधिकारियों को श्रीफल, भगवा गमछा, गुलाब पुष्प और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
आगामी आंदोलन की रूपरेखा:

आगामी 1 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर आयोजित होने वाली ‘आक्रोश रैली’ में छत्तीसगढ़ के समस्त विभागों के हजारों कर्मचारी-अधिकारी शामिल होंगे।
संगठन विस्तार:
आगामी तीन महीनों के भीतर राज्य के सभी जिलों और ब्लॉकों में नई कार्यकारिणी एवं इकाइयों का गठन किया जाएगा। अगली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक धमतरी में होगी।
मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात:
संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए चर्चा करेगा।
प्रमुख मांगें, जिन पर पारित हुआ प्रस्ताव:
महंगाई भत्ता:
केंद्र के समान 2% महंगाई भत्ता (DA) उसकी देय तिथि से लागू किया जाए।
चतुर्थ समयमान वेतनमान:
मध्य प्रदेश शासन की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी चतुर्थ समयमान वेतनमान लागू हो।
पदोन्नति:
राजस्व, स्वास्थ्य और अन्य विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों व पटवारियों की लंबित पदोन्नति जल्द दी जाए।
शिक्षा एवं पंचायत विभाग:
शिक्षकों की सेवा गणना नियुक्ति तिथि से की जाए, 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त हो और पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए।
वेतन विसंगति:
महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत पर्यवेक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाए।
गरिमामयी उपस्थिति:
बैठक के उद्घाटन सत्र में श्रम कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) योगेश दत्त मिश्रा, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष गौरव कुमार सोनी, महामंत्री आर.के. श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ प्रभारी विपिन कुमार डोंगरा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री संघ ध्वनि सिंह बनाफर, राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार चेलक, सनिर्माण कर्मकार संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन एंटी, जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदेशभर के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन प्रदेश महामंत्री बोधी राम निषाद ने किया।






