Breaking Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़शिक्षक भर्ती परीक्षा

CG व्याख्याता भर्ती परीक्षा आज 5 संभागों में कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम, ड्रेस कोड सख्त

प्रदेश में 5,000 पदों पर शिक्षक भर्ती शुरू: पहले दिन आज व्याख्याता परीक्षा, जानें जरूरी नियम

Join WhatsApp

रायपुर (छत्तीसगढ़): प्रदेश में 5,000 शिक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए महाअभियान की शुरुआत आज, 29 नवंबर 2026 से हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा आयोजित इस चरणबद्ध भर्ती परीक्षा के पहले दिन आज 854 व्याख्याता (Lecturer) पदों के लिए राज्य भर के संभागीय मुख्यालयों में लिखित परीक्षा (LSL26) ली जा रही है।

विषयकुल पद
हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत120-120 पद (कुल 360)
राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र100-100 पद (कुल 400)
भौतिकी (Physics)94 पद

​आज की व्याख्याता परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें

परीक्षा का समय और केंद्र

परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों में केंद्र बनाए गए हैं। अकेले बस्तर जिले में 15 केंद्रों पर 3,771 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

कड़ा सुरक्षा पहरा और समय की पाबंदी

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से जांच और दस्तावेजों का कड़ा सत्यापन किया जा रहा है। नियम के मुताबिक, मुख्य प्रवेश द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया गया है, जिसके बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है।

ड्रेस कोड का सख्ती से पालन

मंडल द्वारा जारी निर्देशों के तहत अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह (Half Sleeves) वाले कपड़े और चप्पल पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। जूते, बेल्ट, घड़ी, आभूषण, टोपी, चश्मा और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

​854 व्याख्याता पदों का विषयवार विवरण

​लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत ई-संवर्ग (424 पद) और टी-संवर्ग (430 पद) की शालाओं में कुल 8 विषयों के लिए यह भर्ती हो रही है:

आगे का शेड्यूल: दिसंबर में शिक्षक और सहायक शिक्षक की परीक्षा

​5,000 पदों की इस भर्ती प्रक्रिया का यह पहला चरण है। आज व्याख्याता परीक्षा के संपन्न होने के बाद अगले महीने दिसंबर (20 दिसंबर तक) में शेष पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी:

सहायक शिक्षक 2,292 पद (इसमें विज्ञान विषय के 200 पद शामिल हैं)।

शिक्षक के 1,654 पद (अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान और कृषि विषय)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button