8 वाँ वेतन आयोगBreaking NewsPolicy news

जयपुर में 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक 31अगस्त और 1 सितंबर को, कर्मचारी संगठन देंगे संशोधन पर सुझाव

जयपुर से पहले आयोग दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ इसी तरह के परामर्श सत्र आयोजित कर चुका है।

जयपुर: 31 अगस्त 2026

Join WhatsApp

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्तों और पेंशन में संशोधन की प्रक्रिया को गति देते हुए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने विचार-विमर्श का दायरा बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में आयोग 31 अगस्त और 1 सितंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आधिकारिक बैठकों का आयोजन कर रहा है।

​इन बैठकों में आयोग देश भर के विभिन्न कर्मचारी संगठनों, ट्रेड यूनियनों और प्रमुख हितधारकों (Stakeholders) के साथ सीधा संवाद कायम करेगा। कर्मचारी संघों द्वारा न्यूनतम मूल वेतन बढ़ाने, फिटमेंट फैक्टर में संशोधन करने तथा भत्तों में सुधार को लेकर आयोग के समक्ष अपने प्रमुख सुझाव और मांग पत्र सौंपे जाने की संभावना है।

​उल्लेखनीय है कि जयपुर से पहले आयोग दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ इसी तरह के परामर्श सत्र आयोजित कर चुका है।

​बैठक की अहम जानकारी

आयोजन स्थल: जयपुर (राजस्थान)

तारीख: 31 अगस्त और 1 सितंबर

मुख्य उद्देश्य: वेतन, भत्ते और पेंशन संशोधन हेतु कर्मचारी यूनियनों से सुझाव प्राप्त करना।

प्रमुख मांगें: फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी, न्यूनतम बेसिक पे में संशोधन और पेंशन विसंगतियों का निवारण।आयोग का काम फुल स्पीड में :

8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट सौंपने में लगभग 9 से 10 महीने बाकी हैं। रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में बैठकों और सुझाव का दौर अंतिम चरण में है इसके प्रस्ताव की चर्चा ,समीक्षा और रिपोर्ट बनाने , दावा आपत्ति और फिर सरकार को सौंपने की प्रक्रिया होगी।आयोग के गठन संबंधी जानकारी

गठन की तिथि: आयोग का औपचारिक गठन नवंबर 2025 में हुआ था।

समय सीमा : आयोग को अपनी अंतिम सिफारिशें व रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।

रिपोर्ट जमा होने की संभावित तिथि: मई – जून 2027।

​वर्तमान समय (अगस्त 2026) के हिसाब से आयोग की रिपोर्ट मई-जून 2027 तक केंद्र सरकार को सौंपे जाने की संभावना है, जिसके बाद सरकार इसे लागू करने की मंजूरी देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button