EducationPolicy newsछत्तीसगढ़राजनादगांव

नव पदस्थ छुरिया BEO जितेंद्र कुमार उईके ने संभाला कार्यभार, शिक्षक संघ ने किया स्वागत

प्रवक्ता.कॉम 09 सितम्बर 2026

Join WhatsApp

छुरिया

विकासखंड शिक्षा कार्यालय छुरिया में नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) जितेंद्र कुमार उईके ने बुधवार, 9 सितंबर 2026 को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

​पदभार ग्रहण के तुरंत बाद छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने बीईओ कार्यालय पहुंचकर नव पदस्थ अधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

​इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि नए बीईओ के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा कार्यालय की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएंगे और शिक्षकों की लंबित समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

​बीईओ जितेंद्र कुमार उईके ने स्वागत के लिए संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए शिक्षक संगठनों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने संघ से सहयोग की अपील की। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल विस्तृत रूप से बीईओ का अभिनंदन करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button