Breaking NewsEducationNew delhiटीईटी अपडेटपरीक्षा
सीटीईटी 2026: 12-13 दिसंबर को आयोजित होगी परीक्षा, सीबीएसई ने जारी की अधिसूचना

सीटीईटी 2026: 12-13 दिसंबर को आयोजित होगी परीक्षा, सीबीएसई ने जारी की अधिसूचना
नई दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)-2026 की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सोमवार को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी का 22वां संस्करण अब 12 और 13 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि पहले यह परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित होनी थी।
परीक्षा संबंधी मुख्य जानकारी
परीक्षा की तिथि: 12 और 13 दिसंबर, 2026
सिटी स्लिप (शहर आवंटन): अभ्यर्थियों को उनके आवंटित परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले सीटीईटी पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र): परीक्षा केंद्र से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के साथ एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले डाउनलोड के लिए जारी किया जाएगा।





