Breaking NewsEducationकबीरधामछत्तीसगढ़दुर्गरायगढ़

चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, सुरक्षा को देखते हुए दुर्ग , कबीरधाम, रायगढ़ जिलों के स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी अवकाश घोषित

​रायपुर/दुर्ग/कबीरधाम/रायगढ़:

Join WhatsApp

बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-मध्य छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए राज्य के कई जिलों में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दुर्ग, कबीरधाम और रायगढ़ सहित कई जिलों के प्रशासन ने स्कूली बच्चों के लिए अवकाश का ऐलान किया है।

​

दुर्ग जिला

मौसम विभाग के भारी बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के अलर्ट के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी ने दुर्ग जिले में 29 अक्टूबर और 30 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू होगा।

कबीरधाम जिला:

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से हो रही लगातार अति बारिश की संभावना को देखते हुए, कबीरधाम जिले में भी विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर 2026 को सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

रायगढ़ जिला

जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव के चलते 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को रायगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button