नया साल 2027 छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया अवकाश कैलेंडर, 25 सामान्य और 51 ऐच्छिक छुट्टियों का ऐलान

रायपुर प्रवक्ता.कॉम
छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए नए साल 2027 का कैलेंडर अब और भी खास होने जा रहा है! छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2027 के लिए आधिकारिक अवकाश तालिका (अवकाश अधिसूचना) जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि इस बार नए साल में छुट्टियों और त्योहारों का गणित कैसा रहने वाला है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2027 के लिए अवकाश घोषित
राज्य सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर वर्ष 2027 के लिए सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश और सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा कर दी है। इस बार शासकीय कर्मचारियों को कुल 25 सामान्य अवकाश (राजपत्रित अवकाश) मिलेंगे, जबकि वे अपनी पसंद के अनुसार 51 ऐच्छिक अवकाशों में से किन्हीं 3 ऐच्छिक अवकाशों का लाभ उठा सकेंगे।
प्रमुख सामान्य अवकाश (मुख्य तिथियां):
छेरछेरा: 22 जनवरी 2027 (शुक्रवार)
गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी 2027 (मंगलवार)
महाशिवरात्रि: 06 मार्च 2027 (शनिवार)
होली: 22 मार्च 2027 (सोमवार)
डॉ. अंबेडकर जयंती: 14 अप्रैल 2027 (बुधवार)
हरेली: 02 अगस्त 2027 (सोमवार)
विश्व आदिवासी दिवस: 09 अगस्त 2027 (सोमवार)
महात्मा गांधी जन्म दिवस: 02 अक्टूबर 2027 (शनिवार)
दीपावली: 29 अक्टूबर 2027 (शुक्रवार)
गुरु घासीदास जयंती: 18 दिसंबर 2027 (शनिवार)
क्रिसमस दिवस: 25 दिसंबर 2027 (शनिवार)
रविवार के दिन पड़ने वाले प्रमुख अवकाश:
कुछ बड़े त्योहार रविवार के दिन पड़ने के कारण अलग से सामान्य अवकाश के रूप में घोषित नहीं किए गए हैं:
स्वतंत्रता दिवस एवं ईद-ए-मिलाद: 15 अगस्त 2027 (रविवार)
दशहरा (विजयादशमी): 10 अक्टूबर 2027 (रविवार)
गुरुनानक जन्म दिवस: 14 नवम्बर 2027 (रविवार)





