Educationकाम की खबरछत्तीसगढ़रायपुरसेवा संकल्प अभियान

मौसम की विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा विभाग का स्वच्छता श्रमदान, शाम को ‘अंत्योदय सम्मान’ में पुस्तकों का दान

Join WhatsApp

​रायपुर: प्रवक्ता.कॉम 26 सितंबर 2026

जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पूरी टीम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रायपुर स्थित महराजमबंद तालाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए विशेष श्रमदान किया। खराब मौसम और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अधिकारियों व शिक्षकों ने उत्साह के साथ सफाई अभियान में भाग लिया।

​इस श्रमदान अभियान में जिला शिक्षा अधिकारी एम जी सतीश, समग्र शिक्षा के डीएमसी अरुण शर्मा, धरसींवा विकास खंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी, और सहायक खंड शिक्षा अधिकारी वंदना शुक्ला सहित विभाग के कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

​शाम को आयोजित हुआ ‘अंत्योदय सम्मान’ कार्यक्रम

सफाई अभियान के पश्चात, शाम को शिक्षा विभाग की टीम अंत्योदय सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने ‘बुक ट्री’ के स्टैंड पर स्वयं पुस्तकें रखकर पुस्तक दान अभियान की शुरुआत की। उनके इस कदम से प्रेरणा लेते हुए कार्यक्रम में मौजूद कई शिक्षकों ने भी विभिन्न शैक्षणिक व साहित्यिक पुस्तकों का दान किया।

​कार्यक्रम में पुलिस विभाग, नगर निगम, सफाई कर्मियों, कलाकारों, रंगकर्मियों, सेना के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा सेवा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया।

​इस अवसर पर संकुल समन्वयकों, शहरी समन्वयक (समग्र शिक्षा) नरेंद्र सिंह ठाकुर और कार्यालय के योगेश साहू सहित शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button