इंदौर में होगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रहेंगे उपस्थित; संघ शताब्दी वर्ष की समीक्षा और वर्तमान ज्वलंत मुद्दों पर होगा गहन मंथन।
इंदौर प्रवक्ता. कॉम //25 अक्टूबर 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वार्षिक ‘अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल’ बैठक इस वर्ष मालवा प्रांत के इंदौर शहर (मध्य प्रदेश) में आगामी 2, 3 एवं 4 नवम्बर 2026 (युगाब्द 5128, विक्रमी संवत 2083, कार्तिक कृष्ण अष्टमी, नवमी एवं दशमी) को अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न होगी। इस बात की जानकारी संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
दिग्गज पदाधिकारियों की रहेगी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी छह सह सरकार्यवाह और अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक व सह-प्रांत पदाधिकारी तथा सभी 11 क्षेत्रों के क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक और सह-क्षेत्र पदाधिकारी अपेक्षित रहेंगे।
इन प्रमुख विषयों पर होगी व्यापक चर्चा
विज्ञप्ति के अनुसार, हाल ही में संपन्न विजयादशमी के पावन पर्व पर पिछले एक वर्ष से देश भर में चल रहे संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला पूर्ण हुई है। इस बैठक में विजयादशमी उत्सव पर सरसंघचालक जी के उद्बोधन में प्रस्तुत महत्वपूर्ण मुद्दों के अनुवर्तन और शताब्दी वर्ष के सभी आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, वर्तमान समय के कई गंभीर और महत्वपूर्ण विषयों पर भी व्यापक मंथन होगा, जिनमें प्रमुख रूप से:
नए माध्यमों की सामग्री
नशीली दवाओं की समस्या
बाहरी शक्तियों का हस्तक्षेप
वैश्विक परिदृश्य आदि विषय सम्मिलित हैं।
पर विमर्श होगा।






