Breaking News

रायपुर में चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ का असर: मौसम विभाग की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

​रायपुर प्रवक्ता.कॉम

Join WhatsApp

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ के खतरे को देखते हुए रायपुर जिले में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है।

अव अवकाश की घोषणा:

चक्रवाती तूफान के कारण संभावित भारी बारिश, तेज हवाओं और खराब मौसम की आशंका के चलते रायपुर जिले में 29 अक्टूबर 2026 को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

किन संस्थानों पर लागू:

यह आदेश रायपुर जिले की भौगोलिक सीमा के भीतर आने वाले सभी शासकीय (सरकारी) एवं अशासकीय (निजी) विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा।

प्रशासनिक आदेश

कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

​प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्यों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित रहें। 

अन्य प्रभावित जिले:

इसके अलावा बस्तर संभाग और अन्य प्रभावित क्षेत्रों जैसे धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बालोद, कांकेर, सुकमा और राजनांदगांव आदि जिलों में भी स्थानीय मौसम के हालात को देखते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियां घोषित की ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button