Newsकर्मचारी जगतछत्तीसगढ़रायपुर

प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा इंद्रावती भवन में आज होगा दीपावली मिलन, महिला सशक्तिकरण और सम्मान समारोह

​नया रायपुर प्रवक्ता.कॉम 18 नवंबर 2026

Join WhatsApp

प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आज, 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को नया रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के ऑडिटोरियम में भव्य दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह अटेरिया से मिली जानकारी के अनुसार, इस गरिमामयी कार्यक्रम में रायपुर के सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) माननीया डॉ. वर्णिका शर्मा, और छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) माननीया सुश्री मोना सेन बतौर मुख्य अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

​इसके अलावा, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के अध्यक्ष माननीय डॉ. डी.पी. मनहर समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार राज साहू विशेष आमंत्रित अतिथि के होंगे। कार्

​संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गरिमामयी कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से आरंभ होगा। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाना तथा समाज सेवा व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करना है।

​कार्यक्रम की योजना

महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह: समाज और कार्यक्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं का विशेष सम्मान।

सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी सम्मान: अपनी दीर्घकालिक और निष्ठावान सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारियों का अभिनंदन।

पेंशनर सम्मान कार्यक्रम: वरिष्ठ पेंशनर साथियों का सम्मान एवं आभार व्यक्त करना।

दीपावली मिलन: प्रदेशभर से जुटेंगे अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा एक-दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं प्रेषित करना।

​संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रदेश के समस्त सम्माननीय अधिकारी-कर्मचारियों से सपरिवार या समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button