Breaking News
Trending

पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ में देश में अव्वल

नई दिल्ली/रायपुर/प्रवक्ता डॉट कॉम/21 नवंबर 2026

Join WhatsApp

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026’ में छत्तीसगढ़ को कुल पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया।

राज्य और नगरीय निकायों की प्रमुख उपलब्धियां:•

राज्य स्तरीय पुरस्कार: छत्तीसगढ़ ने ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ (Fastest Movers) श्रेणी में देश में पहला और ‘इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज’ श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की उपस्थिति में ये पुरस्कार ग्रहण किए।

• डिजिटल अडॉप्शन (1 लाख से कम आबादी): नगर पालिका परिषद बड़े बचेली को देश में प्रथम और दंतेवाड़ा को द्वितीय स्थान मिला।

• डिजिटल अडॉप्शन (1 से 10 लाख आबादी): नगर पालिक निगम बिलासपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य में सुशासन और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस सफलता का श्रेय नगरीय निकायों की बेहतर कार्यप्रणाली को दिया और कहा कि इससे छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को और गति मिलेगी।

समारोह में नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, संचालक निलेश महादेव क्षीरसागर सहित बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बड़े बचेली के महापौर, अध्यक्ष और अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button