Breaking News
Trending

छत्तीसगढ़ में ‘शिक्षक’ पदों के लिए 25 अक्टूबर को होने वाली लिखित भर्ती परीक्षा स्थगित

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर ने लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत 'शिक्षक' के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा (LST26) को स्थगित करने की आधिकारिक घोषणा की है।

रायपुर प्रवक्ता. कॉम 12 अक्टूबर 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने अब 25 अक्टूबर को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है।

चयन मंडल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि लोक शिक्षण संचालनायल के शिक्षक के रिक्त पदोंपर लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाना प्रस्तावित था।
उक्त भर्तीपरीक्षा उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के पालनार्थ 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित नहीं की जा रही है।

इससे पहले 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली सहायक शिक्षक की लिखित भर्ती परीक्षा को स्थगित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button