Breaking News
Trending

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन की नई क्रांति: 240 हाईटेक ई-बसों के संचालन के लिए आज होगा ऐतिहासिक समझौता

रायपुर, प्रवक्ता डॉट कॉल,11 अक्टूबर

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों—रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा—में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आज यानी 11 अक्टूबर 2026 को कंसेशन एग्रीमेंट होने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चारों नगर निगमों और चयनित एजेंसी चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच यह करार होगा।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत होने वाले इस समझौते से राज्य के नागरिकों को जल्द ही सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सफर की सौगात मिलेगी।

शहरों के अनुसार ई-बसों का आवंटन पहले चरण में प्रदेश के चार प्रमुख नगरीय क्षेत्रों में कुल 240 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी:•

रायपुर: 100 ई-बसें (सर्वाधिक आवंटन)•

दुर्ग-भिलाई: 50 ई-बसें

• बिलासपुर: 50 ई-बसें

• कोरबा: 40 ई-बसें

1 नवंबर तक शुरू होंगी बिलासपुर और भिलाई में बसें सूडा और नगरीय प्रशासन विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। योजना के तहत 1 नवंबर 2026 तक बिलासपुर और भिलाई में प्रतीकात्मक रूप से 20-20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

हाईटेक सुविधाएं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम :बसें पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देंगी:

• डिजिटल पेमेंट: यात्री मोबाइल स्कैनर के जरिए किराया दे सकेंगे और ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे।

• सुरक्षा कवच: सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक ई-बस में 6 आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे।

• स्मार्ट ट्रैकिंग: यात्री विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से बसों के लाइव रूट और समय की जानकारी ले सकेंगे। उप मुख्यमंत्री के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, संचालक नीलेश क्षीरसागर सहित प्रदेश के 8 नगरीय निकायों के महापौर और आयुक्त मौजूद रहेंगे। इस पहल से न केवल वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के शहरों की परिवहन व्यवस्था को एक नई और आधुनिक पहचान मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button