Breaking NewsNew delhiबी जे पी न्यूज
Trending

राज्य सभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को बिहार , हर्ष सांघवी डिप्टी सीएम गुजरात को हरियाणा और चन्द्रशेखर बावनफुले मंत्री महाराष्ट्र को ओडिशा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 09 मार्च 2026

Join WhatsApp

बिहार में राज्यसभा चनाव को लेकर मचे घमासान के बीच र भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के उपमख्यमंत्री विजय शर्मा को तथा केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियक्त किया है। भाजपा के राष्ट्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने डन नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस नियुक्ति की जानकारी x पर पोस्ट कर साझा किया ।

राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होगा। बिहार की कुल 5 राज्यसभा सीटों को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जटी हैं। अभी कछ दिन पहल ही बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन. बीजेपी के शिवेश राम, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकर, उपेंद्र कुशवाहा और राजद के अमरेंद्रधारी सिंह ने नामांकन किया था।

राज्यसभा चनाव में यह बडी जिम्मेदारी मिलने के बाद अब दोनों ही पर्यवेक्षक बिहार की पार्टी की रणनीति संगठनात्मक गतिविधि और आपसी समन्वय को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे और साथ ही साथ डसकी निगरानी भी करेंगे।

बीजेपी ने विजय शर्मा और केंदीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा के संगठनात्मक अनुभवों और राजनीतिक सक्रियता को देखते हए यह फैसला लिया है
बिहार में पांच सीटों में से 2 भारतीय जनता पार्टी और 2 जनता दल यूनाइटेड के खाते में जाना तय माना जा रहा है। हालांकि पांचवी सीट पर पेच फंसा गया है। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपना राज्यसभा चनाव में उतारा है। ऐसे में यहां चूनाव की स्थिति बन गई है।

ओडिसा और हरियाणा में भी राज्यसभा के रिक्त सीटों का निर्वाचन होना है। ओडिसा की 4 और हरियाण की 2 सीटों पर भी 16 मार्च को निर्वाचन होना है क्योंकि यहां भी वोटिंग की स्थिति है। नामांकन की संख्या अधिक होने की वजह से मतदान होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button