Breaking Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़

भारतीय किसान संघ से चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला– ₹425 प्रति क्विंटल होगा गन्ने का मूल्य सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

प्रवक्ता.कॉम 10 अक्टूबर 2026

Join WhatsApp

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अन्नदाताओं और गन्ना किसानों के हित में एक बड़ा व महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों (शक्कर कारखानों) में गन्ने की खरीदी दर बढ़ाकर ₹425 प्रति क्विंटल करने का ऐलान किया है।

सी एम साय ने इस फैसले की जानकारी एक्स पर पोस्ट करके दी है।

​यह फैसला भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय और सार्थक चर्चा के बाद लिया गया। बैठक में संघ के संगठन मंत्री श्री मनीष शर्मा, महामंत्री श्री नवीन शेष और प्रतिनिधिमंडल के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल थे। इस दौरान राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री—श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

​बैठक के बाद यह स्पष्ट किया गया कि ‘अन्नदाता की खुशहाली ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का मुख्य आधार है।’ सरकार का मुख्य संकल्प किसानों को उनकी दिन-रात की कड़ा परिश्रम का बेहतर मूल्य दिलाना, कृषि को लाभदायक बनाना और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त व समृद्ध बनाना है।

​इस निर्णय से प्रदेश के हजारों गन्ना किसानों में खुशी की लहर है और इसे कृषि क्षेत्र की बेहतरी की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button