Breaking News
Trending

दंतेवाड़ा को राष्ट्रीय गौरव: ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ में मिला एक्सीलेंस अवार्ड, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

: कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों के चलते छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल दंतेवाड़ा जिले को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा दंतेवाड़ा को ‘Certificate of Excellence’ से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले को इस गौरवशाली सम्मान से नवाजा।इस बड़ी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में काम कर रही प्रशासनिक टीम, कृषि विभाग और जिले के मेहनतकश किसानों को बधाई दी है।

Join WhatsApp

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व को मिली सराहना दंतेवाड़ा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े प्रयासों को लगातार गति दी जा रही है। यह राष्ट्रीय सम्मान जिले में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, आधुनिक संसाधन जुटाने और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का परिणाम है।

आकांक्षी जिलों में सुधार की बड़ी मिसाल : प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का यह पुरस्कार दंतेवाड़ा के लिए बेहद खास है:

• 100 आकांक्षी जिलों में शामिल: इस योजना का उद्देश्य देश के 100 पिछड़े कृषि जिलों में खेती की स्थिति सुधारना और किसानों की आय बढ़ाना है।

• चयन का आधार: दंतेवाड़ा का चयन कम कृषि उत्पादकता, कम फसल सघनता (क्रॉप इंटेंसिटी) और कमजोर कृषि ऋण (केसीसी) वितरण प्रणाली के आधार पर किया गया था, जिसमें अब तेजी से सुधार हुआ है।

• प्रमुख उद्देश्य: जिले में हर खेत तक सिंचाई पहुंचाना, पंचायत व ब्लॉक स्तर पर भंडारण (वेयरहाउस) क्षमता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और किसानों को आसान व सस्ता ऋण उपलब्ध कराना है।यह राष्ट्रीय सम्मान कृषि विभाग के अधिकारियों, मैदानी अमले और स्थानीय जनजातीय किसानों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है, जिससे क्षेत्र में ग्रामीण आजीविका को एक नया संबल मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button