वित्त विभाग ने 10 वर्ष की सेवावधि पूर्ण करने पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को प्रथम समयमान वेतन किया स्वीकृत लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 27 अप्रैल 2026
लोक शिक्षण संचालनालय ने छत्तीसगढ़ में सीधी भर्ती से चयनित सहायक .वि.ख.शि.अधि. समयमान वेतन स्वीकृत करने के संबंध में वित्त विभाग की स्वीकृत की उपरांत आदेश जारी कर दिया है।
इस आदेश के अनुसार
स्थापना ESTB-1010/3/68/2026-DIRECTORATE OF PUBLIC INSTRUCTION SECTION1/397796/7026लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के आदेश क्र/स्था. 2टी/स.वि.ख.शि.अ./स. वे /1/397796/2026 नवा रायपुर दिनांक: 27-04-2026 के अनुसार 141 सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी को इसका बेनिफट मिलेगा।








छत्तीसगढ़ शासन, वित्त एवं योजना विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के जाप क्रमांक 97/107/वित्त/नियम/2008 दिनांक 28.04.2008 एवं वित्त विभाग के ज्ञाप क्रमांक के ज्ञाप क्रमांक 216/सी-2802/10/वित्त/नियम/चार दिनांक 04.08.2010 तथा वित्त विभाग के ज्ञाप क्रमांक 401/एल 2018-71-00727/वित्त/नियम/चार दिनांक 08.08.2018 के प्रावधान में निहित शर्तों के तहत् निम्नलिखित सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने के फलस्वरूप प्रथम समयमान वेतनमान छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के वेतन मैट्रिक्स लेवल-11 (9300-34800+4800) उनके नाम के सम्मुख कॉलम- 04 में दर्शित तिथि से स्वीकृत किया जाता है।
पदोन्नति के लिए भी प्रावधान–सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति के लिए भी 2026 राजपत्र में किए गए प्रावधान के अनुसार विकास खंड शिक्षा अधिकारी के 75 प्रतिशत पदों पर उनको पदोन्नति के अवसर प्रदान किए जाएंगे।





