आर्थिक प्रगतिकाम की खबरछत्तीसगढ़नौकरी
Trending

नवा रायपुर अटल नगर: प्रशासनिक राजधानी से अब ‘रोजगारधानी’ की ओर बढ़ता नया कदम यहां खत्म हो सकती है “काम की तलाश” 25000 से अधिक रोजगार के अवसर निर्मित हुए

सुनियोजित शहरी विकास और बेहतरीन कनेक्टिविटी के दम पर नवा रायपुर में टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य के उद्योगों की मजबूत नींव रखी जा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के अभूतपूर्व अवसर सृजित हो रहे हैं।

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 18 अगस्त 2026

Join WhatsApp

नवा रायपुर अटल नगर अब केवल एक आधुनिक प्रशासनिक शहर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह देश के एक प्रमुख निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। सुनियोजित शहरी विकास और बेहतरीन कनेक्टिविटी के दम पर नवा रायपुर में टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य के उद्योगों की मजबूत नींव रखी जा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के अभूतपूर्व अवसर सृजित हो रहे हैं।

​मुख्य विशेषताएं एवं औद्योगिक परियोजनाएं

टेक्सटाइल पार्क (ग्राम कुर्रू): लेयर-2 स्थित इस पार्क के लिए CSIDC को 100 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। स्विफ्ट टेक्सटाइल (235 करोड़ रुपए निवेश) और पुनीत क्रिएशन के साथ हुए समझौतों के तहत यहां लगभग 10,000 युवाओं को रोजगार मिलने का लक्ष्य है।

फार्मा पार्क (सेक्टर-22): 132 एकड़ में विकसित हो रहे इस पार्क में करीब 2,000 करोड़ रुपए के निवेश और 1,400 रोजगारों का लक्ष्य है। टोरेंट फार्मा, एविला और विटालिस हेल्थ जैसी कंपनियों के साथ 735 करोड़ रुपए के एमओयू हो चुके हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर: यश फैंस द्वारा होम अप्लायंसेज यूनिट की शुरुआत के साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा, पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा 5G और 6G तकनीक के लिए GaN आधारित सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन किया जाएगा।

MSME और स्थानीय उद्यमिता: सेक्टर-05 में विनिर्माण उद्योगों के लिए भूमि आवंटन से वर्तमान में 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है, और भविष्य में 12,000 से अधिक नए अवसर सृजित होने की संभावना है।

आईटी एवं एआई डेटा सेंटर: सेक्टर-22 में CBD रेलवे स्टेशन के पास RackBank और CtrlS द्वारा लगभग 1,000 करोड़ रुपए की लागत से AI आधारित डेटा सेंटर पार्क विकसित किया जा रहा है। साथ ही, 2,000 सीटों वाला प्लग एंड प्ले आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर भी सक्रिय है।

​इन तमाम औद्योगिक पहलों और सेक्टर-आधारित क्लस्टरों के विकास से नवा रायपुर न केवल छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को विविधता प्रदान कर रहा है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और उज्ज्वल भविष्य के नए द्वार भी खोल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button