Breaking NewsInternationalक्रिकेटछत्तीसगढ़प्रशासनिक खबर

नवा रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली उच्च स्तरीय बैठक तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से खेली जाएगी

प्रवक्ता.कॉम

Join WhatsApp

​रायपुर (07 अक्टूबर 2026):

छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (परसदा) में होने वाले भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 क्रिकेट सीरीज की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में मैचों के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

​यह महिला T20 सीरीज 16, 18 और 20 अक्टूबर 2026 को खेली जाएगी। मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पुलिस प्रशासन, एनआरडीए और छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

​लोकल सपोर्ट कमेटी का गठन

​मैच के सुचारू संचालन और अंतर-विभागीय समन्वय के लिए रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक ‘लोकल सपोर्ट कमेटी’ का गठन किया गया है। इस समिति में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), खेल एवं युवा कल्याण संचालक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीक्षण अभियंता, एनआरडीए और CSCS के प्रतिनिधि शामिल हैं।

​दर्शकों और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रमुख निर्देश:

ओपन वाई-फाई व्यवस्था:

स्टेडियम में दर्शकों को ऑनलाइन/ई-टिकट स्कैन कराने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिसर में ओपन वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ऑनलाइन टिकट व स्पष्ट नाम:

टिकटों की बिक्री ऑनलाइन होगी और टिकटों पर स्टेडियम का नाम ‘शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर अटल नगर’ स्पष्ट रूप से अंकित रहेगा।

CCTV और पार्किंग व्यवस्था:

स्टेडियम परिसर और सभी पार्किंग क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। टिकट धारकों को तय अनुपात में पार्किंग पास दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं:

स्वास्थ्य विभाग नजदीकी अस्पतालों की मैपिंग करेगा। स्टेडियम परिसर में एम्बुलेंस की तैनाती रहेगी और आपातकालीन चिकित्सा व VVIP आवागमन के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ का मार्ग तय किया गया है।

नेटवर्क और अन्य सेवाएं:

BSNL को स्टेडियम व आसपास के क्षेत्रों में मजबूत मोबाइल नेटवर्क सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा पेयजल, खाद्य सामग्री, अग्निशमन और सीएसपीडीसीएल द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।

​इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश, खेल सचिव यशवंत कुमार, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, जनसंपर्क संचालक श्री आशीष टिकरिया, टूरिज्म एमडी श्री सौमिल रंजन चौबे सहित रायपुर कलेक्टर, एसपी, एयरपोर्ट अथॉरिटी और क्रिकेट संघ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button