EducationNewsछत्तीसगढ़

वेतन कटौती के आदेश पर शिक्षक संगठनों के तीखे तेवर: “यदि एक भी शिक्षक का वेतन कटा तो करेंगे विरोध

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 28 जुलाई 2026

Join WhatsApp

वीएसके (VSK) ऐप में अटेंडेंस दर्ज न होने की वजह से शिक्षकों के वेतन कटौती की खबरों ने राज्य में हलचल मचा दी है। इस मुद्दे पर प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने अपनी कड़ी और तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसका पुरजोर विरोध किया है।

सरकार की मंशा पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ (पंजीयन क्रमांक 122202595034) के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के संस्थापक जाकेश साहू ने सरकार के इस कदम की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार आखिर क्या चाहती है—शिक्षकों को स्वतंत्र रूप से पढ़ाने देना चाहती है या उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना चाहती है?

उग्र आंदोलन की चेतावनी

जाकेश साहू ने चेतावनी दी है कि यदि वीएसके ऐप की तकनीकी कमियों के कारण प्रदेश के एक भी शिक्षक का वेतन रोका या काटा गया, तो दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों, 146 विकासखंड मुख्यालयों और हर गांव, गली, मोहल्ले व चौक-चौराहों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में शिक्षक स्कूलों में पढ़ाई छोड़कर सड़कों पर उतरेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button