कर्मचारी जगतछत्तीसगढ़धर्म-अध्यात्मरायपुर

विभागाध्यक्ष संचालनालय इंद्रावती भवन परिसर में भक्तिभाव से संपन्न हुआ 9वां गणेशोत्सव भंडारा, श्रीरामचरितमानस की गूंज

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोष, लेखा एवं पेंशन संचालक एस. जयवर्धन को समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, भंडारे का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक दिलदार सिंह मरावी द्वारा भगवान श्री गणेश को भोग लगाकर किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों को भी पौधे भेंट किए गए।

​नवा रायपुर प्रवक्ता. कॉम 29 सितंबर 2026

Join WhatsApp

विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन (गेट नंबर 1) में गणेशोत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की स्थापना के 9वें वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुख, शांति, समृद्धि और मंगल कामना के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में संचालनालय एवं मंत्रालय के लगभग 1300 कर्मचारियों व अधिकारियों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण के साथ ही श्रीरामचरितमानस मंडली द्वारा मनमोहक भजन-कीर्तन की प्रस्तुति भी दी गई।

​मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारी हुए सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोष, लेखा एवं पेंशन संचालक एस. जयवर्धन को समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, भंडारे का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री दिलदार सिंह मरावी द्वारा भगवान श्री गणेश को भोग लगाकर किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों को भी पौधे भेंट किए गए।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, करण सिंह अटेरिया, गोपाल साहू, विद्याभूषण दुबे, विषम बारले, मंत्रालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, संयुक्त संचालक भैया गिरीश काले, श्रीमती किरण मकाम, अभिषेक शर्मा, इंद्रावती ट्रेजरी ऑफिसर सुनील उपाध्याय, विक्रम ध्रुव, नागेंद्र ठाकुर, गंगेश चंद्रा, सुरेश मिश्रा, परमानंद गुप्ता, प्रदीप नंदनवान, सलीम खान, सुनील यादव, दिलीप बंजारे, वर्षा साहू, अमित चंद्राकर, दीपक नामदेव, मिथिलेश, चेतन कुर्रे, प्रदीप बघेल, नरेश पाल, गीतांजलि, वीरेंद्र राठौड़ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम का सफल संचालन विद्याभूषण दुबे द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button