स्वास्थ्य विभाग ने ई-ऑफिस में हासिल किया पहला स्थान, सचिव अमित कटारिया सहित पूरी टीम को स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 2 सितंबर 2026
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, गति और डिजिटल संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू ‘ई-ऑफिस’ (e-Office) प्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया सहित विभाग की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

ई-ऑफिस के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने फाइलों के त्वरित निस्तारण, सुगम कार्यप्रणाली और डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। कागजरहित (पेपरलेस) कार्यसंस्कृति को अपनाकर विभाग ने न केवल प्रशासनिक दक्षता में सुधार किया है, बल्कि जनसामान्य से जुड़ी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन को भी बेहद तेज और पारदर्शी बनाया है।

विभाग की इस सफलता पर वरिष्ठ अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि पूरी टीम इसी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ आगे भी उत्कृष्ट कार्य करती रहेगी और प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।




