Newsकर्मचारी आंदोलनछत्तीसगढ़

22 अगस्त 2025 के आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक ने ली समीक्षा बैठक

मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 25 से 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए सुशासन कब आएगा ,समय पर डी ए नहीं देती सरकार एरियर भी बंद किया

मुंगेली प्रवक्ता.कॉम 10 अगस्त 2025

Join WhatsApp

छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांत स्तरीय समिति का आज दिनांक 8 अगस्त 2025 को मुंगेली आगमन हुआ। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में प्रांतीय टीम ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने को लेकर अपनी रणनीति के मुताबिक क्रमिक रूप से आंदोलन कर रहे हैं। 22 अगस्त को कर्मचारियों ने कलम रख काम बंद आंदोलन का ऐलान किया है ।इसी की समीक्षा और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह दौरा किया गया । जिसमें
कमल वर्मा : छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय संयोजक के साथ साथ
बी पी शर्मा : कर्मचारी पेंशन फोरम प्रांताध्यक्ष
सत्येंद्र देवांगन : अपाक्स संघ प्रांताध्यक्ष
जी आर चंद्रा : छग प्र तृ व कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष
रोहित तिवारी: लिपिक वर्ग प्रांताध्यक्ष हिमाचंल साहू : अध्यक्ष तखतपुर छग प्र तृ व क संघ
राजेंद्र अवस्थी उपस्थित रहे ।

बैठक में क्या हुआ ?

22 अगस्त 2025 को होने वाली एक दिवसीय हड़ताल की समीक्षा व तैयारी पर चर्चा किया गया।
छग शासन को उनके घोषणा पत्र में किए गए वादे को याद दिलाने हेतु छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। फेडरेशन के मुंगेली इकाई के संयोजक जे एस ध्रुव, उप संयोजक अवधेश शुक्ला के साथ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी जिसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष
छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन : जे एस ध्रुव
छग शिक्षक फेडरेशन : आर के वैष्णव
छग प्र. तृ.क. संघ : बिंदु भास्कर
छग शिक्षक संघ : अत्रि प्रताप सिंह
सयुक्त प्रधान पाठक संघ : दिनेश निर्मलकर
छग पेंशन धारी संघ : सईद खान
छग प्रा लिपिक संघ : एम ए रिज़वी
छग ग्रा कृ वि अ संघ : के पी घिडोरे
छग राज्य लिपिक संघ : राय कांत
छग तृतीय कर्मचारी सहा ग्रेड संघ : एच डी डहरिया
रा नि संघ : संजय श्रीवास्तव
छग प्र स शि संघ : लक्ष्मीकांत जडेजा
पटवारी संघ : पी महिलांग
राजपत्रित अधिकारी संघ : आई पी यादव
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ : डोमप्रकाश कश्यप
छग कर्मचारी कांग्रेस : अश्वनी बंजारा जिलाध्यक्षके साथ ब्लॉक पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया गया। 11सूत्रीय मांग पर सरकार अगर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है तो 22 अगस्त 2025 को द्वितीय चरण में एक दिवसीय कलम बंद काम बंद सामूहिक हड़ताल पर सभी कर्मचारी रहेंगे।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगे इस प्रकार से हैं –


1 कर्मचारियों व पेंशनरों को 2% केंद्र के समान महंगाई भत्ता
2 लंबित एरियस राशि का समायोजन GPF खाते में
3 वेतन विसंगति पर पिंगुआ कमेटी का रिपोर्ट सार्वजनिक हो
4 चार स्तरीय पदोन्नत समयवेतन मान
5 सहा शिक्षक, सहा पशु चिकित्सा अधिकारी का तृतीय समयमान वेतन
6 कैश लैस चिकित्सा सुविधा
7 अनुकम्पा नियुक्ति आदेश
8 अर्जित अवकाश 300 दिन का
9 पुरानी पेंशन
10 सेवानिवृति आयु 65 वर्ष
11 संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण

उक्त सभी मांगे सरकार द्वारा किए गए वादे है जो 2023 के घोषणा पत्र में सम्मिलित है।

(विज्ञापन)


आज के बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें अवधेश शुक्ला, अश्वनी बंजारा, संदीप पांडे, रघुनाथ सिंह, अरुण बघेल, धर्मेश पटेल, संजय शुक्ला, पीला लाल दिवाकर, जे पी साहू, पवन कश्यप, उत्तम पटेल, राकेश भोय, होनेश्वरी बंजारा, व्यास बंजारा, अमिताभ शर्मा, चिंतामणि तिवारी, प्रवीन मिश्रा, राकेश साहू, अजय निर्मलकर, हीरा प्रसाद चतुर्गोष्ठी, कुलदीप सिंह, अनिल कुमार राज, अर्जुन साहू, ए एल त्रिलोकी, ममता रानी, रेखा , सृष्टि, लीना राठौर , नारायण दास भास्कर, पी एस बेदी, चंद्रशेखर साहू, सिद्धार्थ वर्मा, डी एस ठाकुर, योगेश कुमार डहरिया, प्रभाकर पांडे के अलावा बहुत संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मां सरस्वती की वंदना के पश्चात , संयोजक जे एस ध्रुव द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत तिलक लगा कर किया गया। उप संयोजक अवधेश शुक्ला द्वारा स्वागत भाषण , प्रतिवेदन और संयोजक का परिचय कराया गया। तत्पश्चात आसंदी उद्बोधन में प्रांतीय सदस्यों द्वारा किया गया। राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष आई पी यादव द्वारा सेवानिवृत कर्मचारी और नव आगंतुक कर्मचारियों को श्रीफल और साल देकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन आर के वैष्णव और हड़ताल की अपील जे एस ध्रुव संयोजक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अत्रि प्रताप सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button