Uncategorized

वीरेंद्र कुमार देवांगन बने राज्य कर्मचारी संघ (छत्तीसगढ़) के शिक्षा विभाग प्रदेश प्रकोष्ठ प्रमुख

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 11 अगस्त 2026

Join WhatsApp

वीरेंद्र कुमार देवांगन बने राज्य कर्मचारी संघ (छत्तीसगढ़) के शिक्षा विभाग प्रदेश प्रकोष्ठ प्रमुख

– मित्रों और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने दी बधाइयाँ

रायपुर / दुर्ग:

राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ (भारतीय मजदूर संघ का सहयोगी संगठन) द्वारा संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संघ के प्रदेश महामंत्री बोधीराम निषाद द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला परोड़ा (विकासखंड धमधा, जिला दुर्ग) में पदस्थ सहायक शिक्षक वीरेंद्र कुमार देवांगन को शिक्षा विभाग प्रदेश प्रकोष्ठ प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेश भर के शिक्षक वर्ग और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। श्री देवांगन को यह दायित्व मिलने पर उनके इष्टमित्रों, शुभचिंतकों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने दूरभाष व भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

​इस नवनियुक्त पदाधिकारी की घोषणा से संघ के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button