फाइव-डे वर्किंग’ की मांग पर अड़ा यूनियन, रविवार
रायपुर प्रवक्ता.कॉम 25 सितम्बर 2026
बैंकों की हड़ताल के चलते वित्तीय कारोबार और नियमित लेनदेन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए बैंकों ने ग्राहकों को मैसेज भेजकर एलर्ट करना शुरू कर दिया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राहकों की सहूलियत को देखते हुए वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रविवार (27 सितंबर) को बैंक शाखाएं खुली रखने के सुझाव की चर्चाएं सोशल मीडिया पर गश्त कर रही हैं। हालांकि, इस संदर्भ में न तो वित्त मंत्रालय और न ही आरबीआई की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।
दूसरी ओर, ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि सप्ताह में पांच कार्यदिवस (5-Day Working Week) की मुख्य मांग को लेकर देशभर के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। यूनियनों का कहना है कि यदि सरकार रविवार को बैंक खोलने का कोई आदेश जारी भी करती है, तो भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। इसके अतिरिक्त, 30 सितंबर को बैंकों की अर्धवार्षिक लेखाबंदी (हाफ इयरली क्लोजिंग) होने के कारण स्थिति और अधिक जटिल हो गई है।
12,000 करोड़ से अधिक का व्यापार प्रभावित होने की आशंका
पांच दिवसीय इस संभावित बंदी से आम जनता सहित व्यापार जगत की चिंताएं बढ़ गई हैं।
कारोबार पर गहरा असर:
लगातार बैंक बंद रहने के कारण अकेले भोपाल शहर में ही लगभग 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार प्रभावित होने का अनुमान जताया जा रहा है।
थमेगी नकदी की रफ्तार:
हड़ताल व छुट्टियों के चलते नकदी जमा व निकासी, डिमांड ड्राफ्ट जारी करने, चेक क्लियरिंग सहित सभी प्रमुख बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बाधित रहेंगी।


