सेजबहार के पास बेकाबू वाहन का कहर: 3 गायों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर; गौ सेवकों में भारी आक्रोश सड़क पर बैठे मवेशी के मालिकों पर कार्यवाही जरूरी
मामले में प्रत्यक्षदर्शी/शिकायतकर्ता उत्तम विश्वकर्मा (पिता: कमल नारायण विश्वकर्मा) की रिपोर्ट पर थाना मुजगहन (रायपुर कमिश्नरेट) में अज्ञात वाहन चालक (वाहन क्रमांक: CG07CF3664) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 281 के तहत प्राथमिक दर्ज की गई है। पुलिस ने वाहन क्रमांक के आधार पर फरार चालक की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर प्रवक्ता.कॉम 29 अगस्त 2026
स्थान: रायपुर (छत्तीसगढ़)
रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रवेश स्थित डूंडा से सेजबहार मार्ग पर आवारा मवेशियों की लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने स्थानीय नागरिकों और गौ सेवकों को गहरे संकट व आक्रोश में डाल दिया है। शनिवार (29 अगस्त 2026) की रात लगभग 9:00 से 9:30 बजे के बीच अविनाश सिटी मोड़ (पुराना धमतरी रोड, सेजबहार) के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन चालक ने लापरवाही से सड़क किनारे बैठे मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना का दर्दनाक मंजर
हादसा इतना भीषण था कि तीन गायों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य गाय की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। घटना के तुरंत बाद आरोपी वाहन चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस थाने से महज 2 किमी दूर हादसा, वीआईपी मूवमेंट के बावजूद उपेक्षा
घटनास्थल मुजगहन पुलिस थाने से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मार्ग वीआईपी और वरिष्ठ अधिकारियों की लगातार आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। इसके बावजूद, सड़क पर मवेशियों के बैठने और उनकी सुरक्षा को लेकर जारी लापरवाही पर गौ सेवकों ने कड़ा सवाल उठाया है।
गौ सेवकों का कहना है कि:
“जब पुलिस थाना इतनी पास है और रोज वीआईपी का आना-जाना इसी रास्ते से होता है, तब भी सड़क पर बैठे गोवंश की सुरक्षा के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे?”
पुलिस में दर्ज हुई FIR (प्रकरण संख्या 0226/2026)






मामले में प्रत्यक्षदर्शी/शिकायतकर्ता उत्तम विश्वकर्मा (पिता: कमल नारायण विश्वकर्मा) की रिपोर्ट पर थाना मुजगहन (रायपुर कमिश्नरेट) में अज्ञात वाहन चालक (वाहन क्रमांक: CG07CF3664) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 281 के तहत प्राथमिक दर्ज की गई है। पुलिस ने वाहन क्रमांक के आधार पर फरार चालक की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौ सेवकों की प्रमुख मांगें
मालिकों की पहचान व कार्रवाई: सड़क पर मवेशियों को लावारिस छोड़ने वाले असली पशु पालकों/मालिकों की पहचान कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाए।
लापरवाह चालक पर सख्त कार्रवाई:
तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर मवेशियों की जान लेने वाले फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
डूंडा से सेजबहार तक के पूरे मार्ग में मवेशियों के बैठने को नियंत्रित करने और रोशनी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।






