Breaking NewsCm news chhattisgarhकाम की खबरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं मुख्यमंत्री का आया बयान, कलेक्टर ने ली डीलर्स की बैठक कहा कालाबजारी पर होगी सख्त कार्यवाही

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 14 मई 2026

Join WhatsApp

दो दिन से छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाह चल रही हैं ।इसी के चलते सुबह से लेकर रात तक पेट्रोल पंप पर तेल के लिए घमासान मचा हुआ है। कई पेट्रोल और डीजल के पंप में तेल नहीं है। तेल नहीं के बोर्ड लगाकर पम्प वालों ने रस्सी का घेरा लगा दिया है।

ताजा हालात पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी मीडिया से चर्चा में कहा ह कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है और कहीं कोई किल्लत की स्थिति नहीं है। इस मामले में सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दे दिए गए हैं।

रायपुर कलेक्टर ने ली डीलर्स की बैठक

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने ली ऑयल कंपनियों एवं डीलर्स की बैठक लेकर कहा कि आम जनता को कोई दिक्कत नही होनी चाहिए कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

डिपो से पंप को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति का समय बढ़ाया गया, शहर में टैंकर की आवाजाही होगी 24 घण्टे जिलें में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, पैनिक-बाईंग से बचें।

काला बाजारी और अवैध स्टॉक की सूचना इन नंबरों पर दें

अफवाहों पर ध्यान न दें, इस तरह की अपील प्रशासन की तरफ से की गई है।कालाबाजारी की सूचना मिलने पर कलेक्टर कॉल सेंटर के नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर सूचित करने की लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button