Breaking NewsInternationalTop Newsक्रिकेट

अंडर – 19 क्रिकेट विश्वकप में टीम इंडिया की जीत हरारे में गूंजा भारत माता की जय वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में खेली 175 रन की विस्फोटक पारी


प्रवक्ता.कॉम खेल डेस्क
6 फरवरी 2026

भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे में खेले गए अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच में भारत ने 100 रन से जीत दर्ज करते हुए विश्व चैंपियन के खिताब पर अपना कब्जा कर लिया है।
इस जीत के कई मायने हैं

Join WhatsApp

इस विश्व विजेता टीम को क्रिकेट के पंडित भारतीय क्रिकेट का भविष्य बता रहे हैं।
आज के मैच के बड़े प्लेटफॉर्म पर 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जो आतिशी पारी खेली उसकी चर्चा सालों तक होगी।
उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन ताबड़तोड़ बनाए। वैभव सूर्यवंशी की पारी पर टिप्पणी करते हुए भारतीय क्रिकेट के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि इंग्लैंड ने हर कोशिश की पर सूरज को कोई रोक पाया है।
भारतीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी नाम का एक नया सूरज उग चुका है।

412 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके। दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 विकेट मिला। इंग्लैंड के कालेब फॉल्कनर ने 67 बॉल पर 115 रन बनाए। ओपनर बेन डॉकिन्स ने 56 बॉल पर 66 रन की पारी खेली

अंडर 19 वर्ल्ड कप में अब तक 6 बार चैंपियन बन चुका है भारत

अंडर 19 वर्ल्ड कप में अब तक भारत 2000 ,2008 2012, 2018, 2022, 2026 में जीत दर्ज करके 6 वीं बार विजेता बना है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार से रहे

भारतः आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन ।

इंग्लैंड टीमः थॉमस रेव (कप्तान), बेन

डॉकिन्स, जोसेफ मोरिस, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स ग्रीन ।

जीत पर टीम इंडिया की एक्स पर दिग्गज क्रिकेटरों ने इस तरह से टिप्पणी की साथ बधाई दी है।

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा है

विराट कोहली ने लिखा है

वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा है

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button