News

भारत के सबसे बड़ी घरेलू एयर लाइन नेटवर्क वाली इंडिगो में 1000 पायलट की होगी भर्ती

इंडिगो जल्द एक हजार पायलट की भर्ती करेगी

Join WhatsApp

नई दिल्ली, एजेंसी

16 फरवरी 2026

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने बड़े स्तर पर पायलट भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कंपनी 1,000 से ज्यादा पायलटों की नियुक्तियां करेगी।

यह फैसला दिसंबर 2025 में सामने आए परिचालन संकट के बाद लिया गया है, जब स्टाफ की कमी के चलते एयरलाइन को सिर्फ सात दिनों में 5000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। खबरों के मुताबिक, नई भर्ती प्रक्रिया में ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर, सीनियर फर्स्ट ऑफिसर और कैप्टन शामिल होंगे। यह हाल के वर्षों में किसी भारतीय विमान कंपनी के द्वारा की गई सबसे बड़ी भर्ती होगी।

यूबीएस नियुक्तियां करेगी

स्विट्जरलैंड की दिग्गज बैंकिंग कंपनी यूबीएस ने हैदराबाद में अपना नया ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर शुरू किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अगले दो वर्षों में भारत में करीब 3,000 पेशेवरों को नौकरी देगी। यह केंद्र डेटा आकलन, रिस्क मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करेगा।

एयरलाइन की ओर से शुरू की गई सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। यह विमानन कंपनी हर महीने औसतन चार नए विमान अपने बेडे में शामिल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button