रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला

प्रवक्ता.कॉम खेल डेस्क 5 मार्च 2026
आज बेहद रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर जीत दर्ज कर ली है। भारत में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 253 रन बनाए जवाब में इंग्लैंड की टीम जीत से 7 रन पीछे रह गई । इंग्लैंड की तरफ से जेकब बेथल ने 105 रन बनाए , विल जैक्स ने भी 35 रनों का योगदान दिया।
इस जीत के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह ने अंतिम ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए । उन्हें मेन ऑफ द मैच चुना गया।
8 मार्च को अहमदाबाद में होगा फाइनल आईसीसी वो।टी 20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम लगातार 4 थी बार आईसीसी के खिताबी मुकाबले के फाइनल में पहुंची है।
भारत ने दूसरी बार इंग्लैंड को टी 20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हराया है।





