Breaking News
Trending

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: नौकरी और पदोन्नति के लिए अब विशेष टीईटी (TET) पास करना अनिवार्य

रायपुर/प्रवक्ता डॉट कॉम/21 अक्टूबर 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शासकीय स्कूलों में कार्यरत गैर-टीईटी (TET) उत्तीर्ण शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए एक विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन को मंजूरी दे दी है। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन पद्धति से आयोजित की जाएगी। राज्य शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सेवारत शिक्षकों को पात्रता हासिल करने के पर्याप्त अवसर देने के लिए वर्ष में कम से कम दो बार इस परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला :स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में लिया गया है। न्यायालय के निर्देशानुसार कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ा रहे ऐसे सभी शिक्षक, जिनकी सेवा अवधि 5 वर्ष या उससे अधिक बची है, उन्हें अपनी सेवा जारी रखने या भविष्य में पदोन्नति (प्रमोशन) पाने के लिए निर्धारित स्तर की टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है।

‘यह हमारे आंदोलन और शिक्षक हित के संघर्ष का प्रतिफल’: रविंद्र राठौर : राज्य सरकार के इस फैसले पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने गहरी खुशी जाहिर की है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए राज्य सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया है। रविंद्र राठौर ने कहा, “सरकार का यह कदम 100% स्वागत योग्य है। यह हमारे लंबे आंदोलन और शिक्षकों के हित में लगातार किए जा रहे संघर्षों का ही प्रतिफल है कि आज सेवारत शिक्षकों को सेवा सुरक्षा और पदोन्नति का यह सुनहरा अवसर मिल रहा है। शिक्षक साझा मंच के विकास राजपूत और प्रदीप पांडे सहित प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनो ने राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है।

“कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा, SCERT जारी करेगा सर्टिफिकेट :शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली यह विशेष परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और आधुनिक होगी:

• मल्टीपल शिफ्ट और सीबीटी: परीक्षा एक निजी तकनीकी सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन कंप्यूटर मोड पर ली जाएगी। एक से अधिक पालियों (शिफ्टों) में होने वाली इस परीक्षा में सभी प्रश्नपत्रों का कठिनाई स्तर एक समान रखा जाएगा।

• सर्टिफिकेट वितरण: इस विशेष टीईटी परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), रायपुर द्वारा आधिकारिक प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button