धरसीवां विकासखंड में दो खंड शिक्षा अधिकारी पदस्थ करने की मांग रायपुर शहर में 50 संकुल केन्द्र और ग्रामीण में 35 फिर भी शिक्षा अधिकारी कार्यालय का मुख्यालय यहां नहीं
शहरी स्कूलों की संख्या क्षेत्र विस्तार और शिक्षकों की सुविधा के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी कार्यालय का मुख्यालय रायपुर शहर में होना चाहिए
रायपुर प्रवक्ता.कॉम 02 अप्रैल 2026
रायपुर जिले में शिक्षा विभाग के दो कार्यालय होने के चलते शिक्षकों को अधिकारियों से मिलने / संवाद करने में परेशानी होती है । अधिकतर शिकायत, विभागीय जानकारी डाक के आदान प्रदान के लिए शिक्षकों को भटकना पड़ता है । इसलिए शिक्षकों की मांग है कि रायपुर शहर के विस्तार और स्कूलों की संख्या अधिक होने के चलते यहां पर शहरी स्कूलों के नियंत्रण के लिए पृथक से खंड शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना होनी चाहिए। राज्य शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के नरेंद्र सिंह ठाकुर ने मांग की है कि शासन को इस दिशा में पहल करते हुए रायपुर शहर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना करे। शिक्षकों को अपने विभिन्न कार्यों के चलते 50 संकुल के शिक्षकों को धरसीवां जाना पड़ता है ।
शहर के लिए अलग बीआरसीसी की नियुक्ति की गई है –
रायपुर जिले में 4 विकासखंड धरसीवां, आरंग, तिल्दा, अभनपुर हैं।
रायपुर जिले को कुल 85 संकुल में विभक्त किया गया है जिनमें से 50 संकुल लगभग शहरी क्षेत्र के स्कूलों को नियंत्रित करते हैं।
ग्रामीण एरिया के लिए 35 संकुल बनाए गए हैं। ऐसी स्थिति में रायपुर शहर में अकेले विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का सेटअप स्थापित होना चाहिए।
रायपुर और शहर से लगे एरिया के स्कूलों को जोड़कर शहरी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संचालित होने से विभाग पर भी काम का अतिरिक्त दबाव कम होगा। वैसे भी अभी शहर के लिए शहरी विकास खंड समन्वयक समग्र शिक्षा के पद की स्वीकृति मिली हुई है। और यहां यू आर सी सी का अस्थाई तौर पर कार्यरत हैं।
राजनैतिक दृष्टि से भी 4भागों में विभक्त है रायपुर – शहर को क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से 4 रायपुर उत्तर, रायपुर पश्चिम,रायपुर दक्षिण और रायपुर ग्रामीण में विभक्त है लेकिन शिक्षा की दृष्टि से यहां के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का संचालन धरसीवां से होता है । जो कि रायपुर से 30 किलोमीटर की दूरी पर है।





