वरिष्ठों के संघर्ष और सशक्त नेतृत्व से ही भाजपा आज विश्व का गौरव – कान्हाराज सिंह
भाजपा स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नवीन जी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के ऊर्जावान नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 'सेवा ही संगठन' के मंत्र को जी रहा है
रायपुर प्रवक्ता .कॉम 6 अप्रैल 2026
भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी (प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम) कान्हाराज सिंह ठाकुर ने प्रदेश के समस्त ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और जनता-जनार्दन को हार्दिक बधाई एवं क्रांतिकारी शुभकामनाएं दी हैं।
अंधकार से उजाले तक : पूर्वजों की तपस्या का परिणाम

कान्हाराज सिंह ठाकुर ने कहा, “आज का दिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदय’ के उन सपनों को याद करने का है, जिन्होंने भारतीय जनसंघ की नींव रखी। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी जी जैसे महान नायकों ने अपने अथक परिश्रम और संघर्ष से शून्य से शिखर तक की यात्रा तय की। उन्हीं के संघर्षों का प्रतिफल है कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में राष्ट्र निर्माण में संलग्न है।”
कुशल प्रादेशिक नेतृत्व और सेवा का संकल्प
कान्हाराज सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के वर्तमान नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा:सशक्त मार्गदर्शन: हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नवीन जी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के ऊर्जावान नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र को जी रहा है मुख्यमंत्री का विजन: माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में छत्तीसगढ़ की ‘सायं-सायं’ विकास की यात्रा हर गरीब और वंचित तक पहुँच रही है।
कान्हाराज सिंह ठाकुर ने अपनी नई जिम्मेदारी के प्रति संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में ‘प्रधानमंत्री मन की बात’ कार्यक्रम का जो दायित्व सौंपा है, वह सीधे तौर पर अंतिम व्यक्ति की सेवा है। स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने संकल्प लिया कि वे हर बस्ती में जाकर प्रधानमंत्री जी के विचारों को पहुँचाएंगे और कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को अभेद्य बनाएंगे।






