कबीरधाम/पंडरिया/ 14 मई 2026
पंडरिया-नेशनल हाइवे 130A में पंडरिया, पोंडी, मुंगेली व तखतपुर में शहर अंदर निर्माण कार्य किया जा रहा है।जो करीब 64 करोड़ की लागत से बन रहा है।जहां निर्माण में पानी तराई नहीं होने से धूल से लोग परेशान हैं वहीं अब इसकी निम्न गुणवत्ता भी झलकने लगी है।

पंडरिया में मुंगेली रोड के पेट्रोल पंप के पास से रौहा तक लगभग 3 किलोमीटर में कांक्रीट सड़क बनाई जा रही है।सड़क में अभी वाहन चलना शुरू नहीं हुआ है।सड़क पर दरारें पड़ गई है।सड़क पर यह दरार मैनपुरा के पास की है।जिसका निर्माण हुए अभी करीब 20 दिन हुआ है।जिसमे अभी वाहन चलना शुरू नहीं हुआ है।सड़क में एक छोर से दूसरे छोर तक नीचे तक दरार पड़ गई है।वाहन चलने के पूर्व दरार पड़ने से इसकी गुणवत्ता का आंकलन किया जा सकता है।सड़क निर्माण में मनमर्जी चल रही है।अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि कोई ध्यान देने वाला नहीं है।नगरवासी धूल से भी लगातार परेशान हो रहे हैं।बार-बार मांग करने के बाद भी नियमित पानी तराई नहीं की गई।सड़क पर पड़ने वाली भ्र्ष्टाचार की दरारें भी निर्माण की गुणवत्ता व पानी तराई नहीं होने को साबित करती है।
आए दिन लगता है जाम ,कब मिलेगी निजात
रोज लगता है जाम-सड़क निर्मण में निश्चित बाईपास निर्धारित नहीं करने के कारण जिला सहकारी बैंक के पास दिनभर जाम लगते रहता है।एक तरफ बने सड़क पर छड़ लगे हुए हैं,जिसमें भी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।वहीं कई वाहनों को इसके चलते नुकसान हो चुका है।इन सबके लिए पूरे सड़क में कहीं कोई स्टॉपर या संकेतक नहीं लगा है।जिसके चलते जाम लगते रहता है।






