NewsR.S.S. NEWSछत्तीसगढ़
सूरजपुर में संघ शिक्षा वर्ग में प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक के शताब्दी वर्ष में हुए संघ कार्यों की मिलेगी जानकारी

सूरजपुर प्रवक्ता.कॉम 20 मई 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग(समान्य) साधु राम विद्या मन्दिर सूरजपुर में सोलह मई से जारी है।

जिसमें संघ के प्रचार विभाग की जानकारी संघ कार्य के शताब्दी वर्ष में हुए विजयादशमी उत्सव,पथ संचलन,गृह संपर्क अभियान,हिंदू सम्मेलन,युवा सम्मेलन,सामाजिक सद्भाव एवं प्रमुख जन गोष्ठी आदि विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त प्रदर्शनी का उद्घाटन नारद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रांत प्रचारक अभय राम एवं वर्ग अधिकारी योगेश्वर प्रसाद सिंन्हा,वर्ग कार्यवाह क्षीरसागर पटेल पटेल एवं वर्ग पालक गोपाल यादव के द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विभाग प्रचार प्रमुख कोरिया विभाग दिनेश सिंह सहित स्वयंसेवकों ने उत्साह से भाग लिया।





